वो जो कहानियाँ बुनता हूँ ना

Hindi Poetry/Quotes/Status
तुमको लेकर कितने किस्से बुन रखे हैं मैंने आने वाले कल के लिये। इक उजली तस्वीर का हम दोनों हिस्सा हैं।
In Hindi
वो जो कहानियाँ बुनता हूँ ना तुम्हारी और मेरी
तुम्हारे होठों से चुन के लफ़्ज़ों को मेरे पिटारे में रखता हूँ
कुछ बहते हैं नदी के जैसे मेरे ज़ेहन में
कुछ ख़ामोश रातों से मुस्कराते हैं मेरे साथ में
उस पिटारे में ज़मा लफ़्ज़ों की कीमत सिर्फ मैं जानता हूँ
मेरी प्यासी आँखों को पानी से भर देते हैं
और कभी मेरे होंठों पे आके मुस्कुराते हैं
इन गुनगुनाते शब्दों से ही बयां होती है कहानी मेरी
वो जो कहानियाँ बुनता हूँ ना ….
In English
Wo jo kahaniyan bunta hoon na tumhari aur meri
Tumhare hothon se chun ke lafzon ko mere pitare mein rakhta hoon
Kuch behte hain nadi ke jaise mere jehan mein
Kuch khamosh raton se muskarate hain mere saath mein
Us pitare mein jama lafzon ki keemat sirf main janta hoon
Meri pyasi aankhon ko pani se bhar dete hain
Aur kabhi mere hothon pe muskurate hain
In gumnam shabdon se hi bayan hoti hai kahani meri
Wo jo kahaniyan bunta hoon na ….
Recent Comments